फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही...मरीज को चारपाई पर लादकर परिवारजनों ने इमरजेंसी तक पहुंचाया

रामनगरी में मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिवारीजन एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को चारपाई पर लेकर अस्पताल पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल परिसर में न तो एंबुलेंस उपलब्ध थी और न ही स्ट्रेचर या व्हीलचेयर। ऐसे में मजबूरी में परिजनों ने मरीज को चारपाई पर लादकर इमरजेंसी तक पहुंचाया। मरीज को जब इमरजेंसी में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने तत्काल बेड उपलब्ध कर इलाज शुरू कर दिया लेकिन यह घटना जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है। नियमों के अनुसार किसी भी मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर हर समय उपलब्ध रहना जरूरी है ताकि मरीज को समय पर मदद मिल सके लेकिन मेडिकल कॉलेज में इन बुनियादी सुविधाओं का अभाव सवाल खड़े कर रहा है। चिंता की बात यह है कि अयोध्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली सिटी माना जाता है। यहां विकास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार की पैनी नजर रहती है। बावजूद इसके स्वास्थ्य सेवाओं की यह स्थिति प्रशासन की कार्यशैली और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें