अमर उजाला एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी छात्रों को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक अभय सिंह, सीडीओ के के सिंह, डीआईओएस डॉ पवन तिवारी ने प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21-21 हजार रुपये के चेक प्रदान देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल के सम्मानित होने वाले मेधावी में अंश प्रताप सिंह (95.83 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। एकता गुप्ता (95.50 प्रतिशत), अमितोष प्रकाश पाठक व अदिति यादव (95.33 प्रतिशत), नंदिनी तिवारी, परी तिवारी और प्रशांत सिंह (94.83 प्रतिशत) शामिल है। इंटरमीडिएट में सम्मानित होने वाले मेधावी पल्लवी कौशल (94.40 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिया सिंह (92.20 प्रतिशत), शिवानी यादव (91.40 प्रतिशत),रूपाली (91.00 प्रतिशत), सत्यम कुमार निषाद (90.60 प्रतिशत), सिद्धि श्रीवास्तव (90.40 प्रतिशत), अर्पिता मौर्या व सृष्टि विश्वकर्मा (89.80 प्रतिशत), प्रज्ञा विश्वकर्मा (89.60 प्रतिशत), श्रेयस्कर मिश्रा, मोहिनी वर्मा और यश प्रताप सिंह (89.20 प्रतिशत) शामिल है।