फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में उत्सव के माहौल में रिलीज हुई सीएम योगी के जीवन पर आधारित फिल्म अजय

रामनगरी में शुक्रवार को माहौल बेहद खास रहा, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म अजय रिलीज हुई। शहर के एक मॉल में फिल्म देखने के लिए संत-महंतों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। सिनेमा हॉल में फिल्म का पहला शो मानो एक उत्सव बन गया। जयकारों और तालियों की गूंज से पूरा माहौल गूंज उठा। फिल्म देखकर निकले लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को बड़े पर्दे पर देखकर गर्व महसूस किया। संतों और महंतों ने कहा कि फिल्म में सीएम योगी के बचपन से लेकर गोरक्षनाथ मठ के महंत बनने और फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक की प्रेरक यात्रा को बखूबी दिखाया गया है। दर्शकों का कहना था कि फिल्म में सीएम योगी के जीवन की सच्चाई और संघर्ष की गाथा है, जिसने यह संदेश दिया कि कठिनाइयों के बावजूद अगर संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। फिल्म में अभिनेता अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है और उनके अभिनय की खूब प्रशंसा की जा रही है। लोगों का मानना है कि यह फिल्म युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। मॉल में हुई यह स्क्रीनिंग अयोध्या के लिए एक यादगार अवसर साबित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें