पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को विकास खंड मिल्कीपुर के पारा ब्रह्मानान गांव स्थित गहनाग देव मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।दुग्धाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा।गहनाग बाबा की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।