फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में सीओ सिटी कार्यालय में धर्म सेवा प्रमुख संतोष दुबे से एसआईटी ने की पूछताछ

Akash Dwivedi Updated Mon, 13 Jul 2026 03:21 PM IST

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दौरान रविवार को ताजा अपडेट सामने आया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे धर्म सेना प्रमुख और हिंदूवादी नेता संतोष दुबे से सीओ सिटी कार्यालय में पूछताछ की है। लगभग 15 मिनट तक उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एसआईटी के चीफ ने पूरे मामले की जानकारी ली है। उन्हें इस संबंध में कुछ साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। लगभग 15 मिनट तक हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीओ सिटी कार्यालय के भीतर उन्हें रखा गया था। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। पूछताछ के बाद लगभग 9:15 बजे वह बाहर आए और अब तक की कार्यवाही पर संतोष जताया है। अपने साथ किसी भी जोर-जबरदस्ती से भी उन्होंने इनकार किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें