फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में सीएम योगी बोले- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का काम किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोहावल में 432 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्हीं लोगों ने अतीत में पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्पना कीजिए, क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा सकता है? क्या सपा या कांग्रेस ऐसी व्यवस्था करा पाएगी? यदि नहीं, तो अयोध्या में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया गया?" उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस ने हमेशा अयोध्या और रामभक्तों का विरोध किया तथा राम मंदिर निर्माण में भी बाधाएं खड़ी कीं। योगी ने कहा कि कभी कोई सोच भी नहीं सकता था कि अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा, लेकिन डबल इंजन सरकार ने यह सपना साकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि सपा के लोग एयरपोर्ट के नाम पर जनता को गुमराह करते थे, जबकि आज देश के विभिन्न शहरों से अयोध्या की बेहतर हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी स्थापित हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें