फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में नेशनल योग प्रतियोगिता का समापन, देश भर से आए प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में 11 व 12 अप्रैल तक आयोजित नेशनल योग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय इस आयोजन में देश भर से आए प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए अपनी योग प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन दिवस की शुरुआत प्रातः 5 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार से हुई, जिसमें लगभग 500 लोगों ने एक साथ भाग लिया। रामलला की पावन नगरी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह, महर्षि स्कूल ऑफ वैदिक साइंस की एडवाइजर डॉ. अदिति श्रीवास्तव मौजूद रहीं। वहीं कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान आर्टिस्टिक योगा, मिस योगा, योगासन, रिदमिक योगा और टीम इवेंट सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने संतुलन, लचीलापन और साधना का प्रदर्शन किया। आयोजन में वियतनाम से आईं वू होंग येन और थी माई अन्ह दो ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें