फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में नगर निगम विशेष सत्र में विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

नगर निगम के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन न करने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। गांधी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने की। संचालन पार्षद अर्चना श्रीवास्तव ने किया। प्रस्ताव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके की आलोचना की गई। पार्षद गरिमा मौर्य ने कहा कि अधिनियम का विरोध महिलाओं के अधिकारों और विकास का विरोध है। मनीषा यादव ने नगर निगम द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि 70 आंगनबाड़ी केंद्र, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, पिंक टॉयलेट योजना, सेनेटरी मशीन और 5537 महिलाओं को ऋण जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सत्र में महिला पार्षदों ने अपने अधिकारों और योजनाओं पर खुलकर चर्चा की। बैठक में नगर आयुक्त समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें