फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में होगा मराठी रामायण हिंदी रामकथा का भव्य आयोजन

ishwar ashish Updated Mon, 23 Feb 2026 06:29 PM IST

अध्यात्म की नगरी अयोध्या में मराठी रामायण हिंदी रामकथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। अयोध्या के तीर्थ क्षेत्र पुरम में गुरुवार से ग्रंथ राज श्री ज्ञानेश्वरी की कथा का अमृत वर्षा प्रारंभ होगी, जिसका उद्देश्य मानव को अज्ञानता से ज्ञान की ओर अग्रसर करना है। इस पावन अवसर पर महाराष्ट्र के तुंगेश्वर पर्वत से पधारे वाल योगी सदानंद महाराज भक्तों को ज्ञानेश्वरी कथा का रसपान कराएंगे। कथा के साथ हजारों श्रद्धालु सामूहिक पारायण में भाग लेंगे और अखंड हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा गुरुवार प्रातः किया जाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार की कई विशिष्ट विभूतियाँ उपस्थित रहेंगी।महाराष्ट्र से हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं और भक्तों का आगमन लगातार जारी है। आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के रहने, भोजन, विश्राम एवं अन्य व्यवस्थाएं ट्रस्ट, वाल योगी श्री सदानंद महाराज ज्ञानेश्वरी पारायण महोत्सव समिति, अखिल वारकरी समाज महाराष्ट्र तथा परशुराम कुंड तुंगेश्वर पर्वत के संयुक्त तत्वाधान में की गई हैं।यह आयोजन अयोध्या में सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक समरसता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें