फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या में अब पंचकोसी परिक्रमा की बारी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के सफल आयोजन के बाद अब जिला प्रशासन की अगली परीक्षा पंचकोसी परिक्रमा को लेकर है। यह परिक्रमा शनिवार को भोर चार बजे से शुरू होकर अगले दिन दोपहर दो बजकर 57 मिनट तक चलेगी। देवोत्थानी एकादशी के पावन अवसर पर होने वाली यह परिक्रमा अयोध्या धाम की परिधि में करीब पंद्रह किलोमीटर लंबी यात्रा है। पंचकोसी परिक्रमा में मुख्य रूप से अयोध्या शहर के श्रद्धालु शामिल होते हैं, साथ ही बड़ी संख्या में संत-महंत भी आस्था के इस मार्ग पर कदम रखते हैं। हालांकि इस बार मौसम प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। मोंथा चक्रवात के असर से बीते दो दिनों से अयोध्या में लगातार बारिश हो रही है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं में उत्साह कम नहीं है। 14 कोसी परिक्रमा के दौरान बारिश में भी लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने भाग लिया था और अब पंचकोसी परिक्रमा को लेकर भी उत्साह चरम पर है। इस बीच कमिश्नर राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया और सुरक्षा, स्वच्छता व यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें