थाना तारुन क्षेत्र के नन्सा बाजार स्थित मस्जिद में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद चंदा मांगने और पंखा लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।