फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या के मुस्लिम और संत बोले... भारतीय सेना ने उजाड़े गए सिंदूर का लिया बदला

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अयोध्या के मुस्लिम और संतों ने खुशी जाहिर की है। राम मंदिर समर्थक बबलू खान ने कहा जिस तरह से पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, उसी तरह से हमारी भारतीय सेना ने उनके सिंदूर का बदला ले लिया। हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान की नौ जगहों पर एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को बता दिया कि अब हम जवाब भी देंगे। बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि मैं भारतीय सेना के लिए दुआ कर रहा हूं। हमारी भारतीय सेना ने जो जौहर दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। पाकिस्तान राक्षस है और राक्षसों को मारने के लिए राम की जरूरत है। मैं भारतीय सेना के लिए दुआ कर रहा हूं कि जब भी पाकिस्तान इस तरह की हरकत करे तो हमारी सेना का जवान उसका जवाब दे। संत भार्गवानंद ने कहा कि जिस तरह से भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है, यह हर भारतीय के लिए गौरव का दिवस है। जिस तरह से हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया था, आज ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से इसका बदला ले लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें