फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या के छावनी क्षेत्र के ट्रैप में फंसे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में किया कैद

कैंट के छावनी क्षेत्र के मिलिट्री ट्रेनिंग ग्राउंड में स्थानीय लोगों की ओर से लगाए गए ट्रैप में फंसे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के बाद पिंजरे में कैद कर लिया गया है। पिंजरे में कैद करने के बाद तेंदुए को ट्रक पर लादकर ले जाया गया है। डीएफओ प्रखर गुप्त ने बताया कि तेंदुए को कहां ले जाया जाएगा, इस पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग के पास बहराइच के कर्तनिया घाट वन्य जीव विहार और बलरामपुर के सोहेलवा वन्य जीव विहार के साथ लखनऊ चिड़ियाघर का विकल्प है। यह तेंदुआ पिछले काफी समय से छावनी क्षेत्र के जंगल में विचरण कर रहा था। कई बार स्थानीय लोगों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया था लेकिन वन विभाग के अधिकारियों की ओर से इसे खारिज कर दिया जाता था। वन विभाग के अधिकारी यही बताते रहे कि क्षेत्र में कोई तेंदुआ नहीं है। इस बीच सोमवार रात यह तेंदुआ छावनी क्षेत्र में स्थानीय लोगों की ओर से लगाए गए ट्रैप में फंस गया। सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए के ट्रैप में फंसने की सूचना कैंट पुलिस को दी। कैंट पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर में तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया जा सका। ट्रैप में फंसने के चलते तेंदुए का एक पैर भी जख्मी हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें