फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ की शिकायत- स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने जांच का किया आग्रह

राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदा प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) को अब एक नई शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर स्वर्णालय निर्माण के नाम पर चंदा, सोना और चांदी के संग्रह में कथित - अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने एसआईटी के अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने साँधी, जिसे एक लिखित शिकायत भी राम मंदिर और स्वर्णालय निर्माण के नाम पर देश के हजारों गांवों से सोना, चांदी और नकद दान एकत्र किया गया, लेकिन उसे अधिकृत श्रीराम जन्मभूमि - तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नहीं सौंपा गया। शिकायत में आरोप है कि एकत्रित धन और कीमती धातुओं के संग्रह एवं उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरती गई। साथ ही कथित रूप से धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। सूत्रों के मुताबिक यह शिकायत पत्र उत्तर प्रदेश सरकार की ओर सेदल के अन्य सदस्यों को संबोधित किया गया है। वहीं, शिकायत में लगाए गए आरोपों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से भी अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें