फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अभिनेता मुकेश खन्ना ने किया "जय हिंद हस्ताक्षर अभियान" का शुभारंभ, भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

अयोध्या में महाभारत टीवी सीरियल के भीष्म अभिनेता मुकेश खन्ना ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत भी की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह और राष्ट्रीय सचिव दीपक कुमार त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।मीडिया से बातचीत में मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्हें पहले भी राम मंदिर आने का निमंत्रण मिला था, लेकिन वे नहीं आ सके थे। इस बार शहादत दिवस पर अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना और अभियान की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का खास संदेश “जय श्री राम” ही है। अभियान के तहत वक्ताओं ने देश के वीर क्रांतिकारियों की स्मृति को सम्मान देने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार से अपील की कि शहीदों के नाम पर चौक-चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों का नामकरण किया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा ले सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें