फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरबीएसके टीम के प्रयास से जन्मजात बीमारी से उबरा मासूम, परिवार में लौटी मुस्कान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर की आरबीएसके टीम ने जन्मजात विकलांगता से जूझ रहे एक मासूम को नया जीवन दिया है। विकासखंड के कोछा गांव निवासी 7 माह अरुण जन्म से ही न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (तंत्रिका नलिका दोष) से पीड़ित था। टीम ने उसे चिन्हित कर उच्च संस्थान रेफर किया, जहां डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सफल निशुल्क सर्जरी कराई गई। अधीक्षक डॉ. अंशुमन यादव के निर्देशन में 22 अप्रैल को ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद अरुण अब स्वस्थ होकर घर लौट आया है। बुधवार को टीम ने उसके घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज संभव नहीं था लेकिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निशुल्क उपचार से बच्चे को नई जिंदगी मिली। बेटे के स्वस्थ होने पर परिवार में खुशी का माहौल है और उन्होंने स्वास्थ्य टीम का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें