श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक 22 जुलाई को होनी है। बैठक के लिए ट्रस्टियों का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक मणिराम दास की छावनी में होगी। बैठक में रिक्त पड़े तीन पदों पर नए नामों का चयन और घोषणा की जाएगी। पूर्व महासचिव चंपत राय व डॉक्टर अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद दो पद खाली चल रहे हैं। जबकि एक पद पहले से ही खाली है। नए महासचिव के रूप में किसका चयन होना है, यह 22 की बैठक में सामने आ जाएगा। वहीं बैठक में किसी एक संत को भी राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल किए जाने की संभावना है। जबकि सदस्य के रूप में राज परिवार के सदस्य साहित्यकार यतींद्र मिश्र को शामिल किए जाने की उम्मीद है। बैठक में एसआईटी जांच पर भी चर्चा की जाएगी।