बंगलुरू से आई 26 मातृशक्तियों ने आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में भजन आराधना की। ट्रस्ट की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सौम्या जी के नेतृत्व में आई श्रद्धालुओं ने दोपहर में भजनोपासना के उपरान्त प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन किया।