फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 20 जून तक राम की पैड़ी में स्नान बंद, सिल्ट सफाई के चलते रोका गया जल प्रवाह

रामनगरी की प्रसिद्ध राम की पैड़ी में अब 20 जून तक श्रद्धालु डुबकी नहीं लगा सकेंगे। पैड़ी की सिल्ट सफाई और रखरखाव कार्य के लिए पंप कैनाल को बंद कर जल प्रवाह रोक दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र का पानी खाली कराया जा रहा है। पानी हटने के बाद राम की पैड़ी पर सामान्य दिनों की चहल-पहल की जगह सन्नाटा दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन करीब 50 हजार श्रद्धालु यहां स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब सभी श्रद्धालु और स्नानार्थी सरयू तट की ओर रुख कर रहे हैं। सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से वहां भी काफी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से सफाई कार्य कराया जा रहा है ताकि निर्धारित समय तक कार्य पूरा कर श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी को फिर से खोला जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें