फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने को नई वर्टिकल व्यवस्था लागू करेगा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम

अयोध्या में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से नई वर्टिकल व्यवस्था लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इससे बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब अयोध्या शहर में एक अधिशासी अभियंता की जगह चार अधिशासी अभियंता तैनात रहेंगे। वहीं, पांच सहायक अभियंताओं के स्थान पर 09 सहायक अभियंता और 17 जूनियर इंजीनियरों की जगह 19 जूनियर इंजीनियर कार्य करेंगे। इससे काम का स्पष्ट विभाजन होगा। उपभोक्ताओं को समय पर राहत मिलेगी। योगेश कुमार ने बताया कि अयोध्या शहर में जेई टीजी-2 स्तर पर वर्टिकल सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत कौशलपुरी, राम की पैड़ी, अमानीगंज और लालबाग क्षेत्रों में चार हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायतों के लिए फास्ट ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें ऑटो रैंडम सिस्टम से शिकायतें कर्मचारियों को सौंपी जाएंगी। इसके साथ ही सभी बिजली घरों पर सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी अनिवार्य होगी। निदेशक वाणिज्य ने विश्वास जताया कि इन सुधारों से अयोध्या की बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, मजबूत और उपभोक्ता हितैषी बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें