फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले एक्शन मोड में खाद्य विभाग की टीम, अयोध्या में 35 लाख का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त

रामनगरी अयोध्या में दीपावली को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम एक्शन मोड में है। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। दीपावली से पहले मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए यह अभियान आठ अक्तूबर से शुरू किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि की टीमों ने अब तक करीब 150 दुकानों का निरीक्षण किया है। जांच के दौरान 75 सैंपल लिए गए हैं। करीब 35 लाख रुपये के मिलावटी खाद्य पदार्थों को जब्त किया गया है। वहीं, तीन लाख रुपये के खराब माल को नष्ट भी कराया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि जहां भी मिलावट की संभावना दिखाई देती है, वहां तुरंत सैंपल लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी मिठाई दुकानदारों को निर्देश दिया है कि मिठाई के ऊपर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट का फ्लैग अवश्य लगाएं। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे कृत्रिम रंगों से बनी मिठाइयों से बचें, क्योंकि ज्यादातर शिकायतें इन्हीं से जुड़ी होती हैं। विभाग का यह अभियान दीपावली पर लोगों की सेहत को सुरक्षित रखने और मिलावटखोरों पर लगाम कसने के उद्देश्य से लगातार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें