फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने गोहत्या के मुद्दे पर ओम बिरला को लिखा पत्र

अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने गोहत्या के मुद्दे पर पत्र लिखा। यह पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित किया गया है।पत्र में गौ हत्या पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की गई है।परमहंसाचार्य ने सभी सांसदों की राय सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। उन्होंने पूछा है कि कितने सांसद गौ हत्या के विरोध में हैं और कितने पक्ष में। संविधान के अनुच्छेद 48 का हवाला देते हुए गौवंश संरक्षण की बात कही गई है। अनुच्छेद 48 में दुधारू और उपयोगी पशुओं की हत्या रोकने का निर्देश राज्य को दिया गया है। इसके बावजूद देश में गौ हत्या पूरी तरह नहीं रुकने पर चिंता जताई गई है।परमहंसाचार्य ने इसे आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय बताया है। उन्होंने संसद से इस मुद्दे पर ठोस और प्रभावी पहल करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें