फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग के बाद मिल रहा प्रवेश

रामनगरी अयोध्या में नववर्ष के आगमन और रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रविवार रात रामनगरी के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी और कोतवाल अयोध्या पंकज सिंह की अगुवाई में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से रामनगरी के सभी प्रवेश मार्गों पर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहनों में ही चेकिंग की गई, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी न हो। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में भी सख्त कार्रवाई की गई। कई लग्ज़री वाहनों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेश दिया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए साल से पहले अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए रामनगरी पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें