फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर भक्ति और आस्था के रंग में रंगी नजर आई रामनगरी, सरयू में स्नान को उमड़े श्रद्धालु

रामनगरी अयोध्या की पवित्र भूमि शरद पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और आस्था के रंग में रंगी नजर आई। रात दो बजे से ही सरयू तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु स्नान कर दान-पुण्य अर्जित कर रहे हैं और मठ-मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं। भोर की पहली किरण के साथ ही सरयू घाटों पर स्नान, दान और पूजन का क्रम शुरू हो गया। सरयू घाट पुरोहित ओमप्रकाश पांडेय के अनुसार भोर में तीन बजे से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन में जुट गए। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा का पर्व विशेष पुण्य देने वाला होता है। इस बार यह पर्व दो दिनों तक मनाया जा रहा है। सोमवार को व्रत और पूजन हुआ। जबकि मंगलवार को स्नान और दान का कार्यक्रम जारी है। अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि सरयू में स्नान करने से मन को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक सुख की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा का यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है, इस दौरान स्नान और दान का कई गुना फल प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा, सफाई और अन्य व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरा अयोध्या धाम भक्ति और उत्सव के रंग में डूबा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें