फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना समिति के सदस्य ने अखिलेश पर बोला हमला, बोले- जिनके पास काला धन है, वही ईडी से परेशान हैं

अयोध्या में बृहस्पतिवार को विधान परिषद की संसदीय और सामाजिक सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाग लेने सद्भावना समिति के सदस्य उमेश द्विवेदी भी पहुंचे। उन्होंने सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ईडी पर सवाल उठाने पर कहा कि जिनके पास काला धन है, जिन्होंने बेईमानी की कमाई रखी है, वही लोग ईडी से परेशान हैं। अगर हम देश सेवा के लिए हैं, राष्ट्र सेवा के लिए हैं, तब हमें कोई दिक्कत नहीं है, चाहे ईडी आ जाए या अन्य कोई एजेंसी आ जाए। इसलिए किसी पर कमेंट करते समय उनको सोचना चाहिए कि वे एक संवैधानिक पद मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। इन सारी चीजों को वह जानते हैं, जहां पर बेईमानी होगी, वहीं ईडी काम करेगी। वक्फ कानून पर उमेश द्विवेदी ने कहा कि जो भी कानून होता है, वह जनता के हित में होता है। जहां पर वक्फ जमीनों का दुरुपयोग हो रहा है, वहां पर वह कानून काम करेगा। भाजपा हमेशा से जातिवाद, धर्मवाद व पंथवाद के खिलाफ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें