रामनगरी में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह रामकथा पार्क में रामायण कालीन प्रसंगों पर आधारित निकाली जा रही शोभायात्रा की अगवानी करेंगे। वहीं दूसरी तरफ 500 वर्षों बाद बालक राम के भव्य मंदिर में विराजने के बाद से अयोध्यावासी खुशी से सराबोर हैं। नव्य मंदिर में उनकी पहली दिवाली पर 25 लाख दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान बनेगा।