अयोध्या में सोमवार दोपहर अचानक बारिश शुरू होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। रामपथ पर भी बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।