फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी पर पौष पूर्णिमा का संयोग... छलका उल्लास; दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 09:44 AM IST

यूपी के अयोध्या में पौष पूर्णिमा के साथ-साथ सोमवार को रामनगरी में प्रतिष्ठा द्वादशी का भी उल्लास छलकता नजर आया। सुबह से लेकर शाम तक अयोध्या भक्तों से गुलजार रही। सुबह श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई इसके बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। दोपहर होते-होते श्रद्धालुओं का कारवां अंगद टीला परिसर की ओर बढ़ गया। यहां दोपहर तीन बजे से रामकथा प्रवचन व शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। प्रवचन सत्र में रामकथा की रसधार प्रवाहित हुई तो सांस्कृतिक संध्या में भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। रामलला के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। रामलला के प्रवेश द्वार पर फोटो व सेल्फी लेने की होड़ रही। वहीं प्रतिष्ठा द्वादशी के क्रम में ही राममंदिर में सुबह ही अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया था जिसका पूर्णाहुति देर शाम हवन-यज्ञ के साथ हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें