फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर दान पेटी विवाद पर महंत धर्मदास बोले- ट्रस्ट से विश्वास उठ चुका है

अयोध्या में राम मंदिर की दान पेटियों में कथित अनियमितता के आरोपों को लेकर चल रही जांच के बीच राम जन्मभूमि मामले के पक्षकार रहे महंत धर्मदास ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राम जन्मभूमि जैसी पवित्र संस्था पर इस प्रकार के आरोप लग रहे हैं। महंत धर्मदास ने कहा कि ट्रस्ट का अर्थ ही विश्वास होता है, लेकिन जब विश्वास ही समाप्त हो जाए तो फिर कुछ नहीं बचता। उन्होंने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी और मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद व्यवस्था कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने वर्षों तक राम मंदिर आंदोलन और मुकदमे की लड़ाई लड़ी, उन्हें उचित दायित्व नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के संतों और स्थानीय लोगों की उपेक्षा की गई है। समाज को यह समझना चाहिए कि जिन लोगों पर विश्वास समाप्त हो चुका है, उन्हें व्यवस्था से हटाया जाना चाहिए। महंत धर्मदास ने कहा कि राम जन्मभूमि हमेशा रहेगी, लेकिन जिन लोगों ने समाज का विश्वास खो दिया है, उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। दान पेटी मामले की जांच पर उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर हुआ है इस पूरे मामले की जांच भी सर्वोच्च न्यायालय को ही करना चाहिए और उन्हें विश्वास है कि इस पूरे प्रकरण में अंततः सत्य सामने आएगा। उन्होंने कहा कि यह राम जन्मभूमि है और यहां की व्यवस्था का अंतिम निर्णय स्वयं भगवान की इच्छा से ही होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें