अयोध्या में राम मंदिर में सिफारिश पर नियुक्त कर्मियों को जल्द ही हटाया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा व गोपाल राव की सिफारिश पर जितने कर्मियों की नियुक्ति हुई है। उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में जो संदिग्ध पाए जाएंगे उन्हें हटाने की योजना है। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को भी पूरे दिन टीम का इंतजार होता रहा लेकिन एसआईटी टीम अभी अयोध्या नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में टीम के फिर से अयोध्या पहुंचने की संभावना है। टीम जमीन से संबंधित कागजातों की भी पड़ताल करेगी, इस मामले में जिनकी भूमिका पाई जाएगी उनसे भी पूछताछ की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है।