फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधा पर चर्चा हुई

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक तीसरे दिन भी जारी रही। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि बैठक में निर्णय हुआ है कि राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर जो कैनोपी लगी है उसको अब स्थाई रूप दे दिया जाए। इसकी डिजाइन फाइनल हो चुकी है। अब पूरे साल श्रद्धालुओं को इसकी सुविधा मिल सकेगी। साथ ही कुबेर टीला का काम अब पूरा हो चुका है। तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र भी बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को लंबी दूरी तक पैदल न चलना पड़े इसलिए परिसर में श्रद्धालुओं के जूता-चप्पल उतारने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस पर भी सहमति बन गई है। जो निर्माण कार्य शेष बचे हैं, उनमे तेजी लाने पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें