वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अयोध्या की डोगरा रेजीमेंट की दसवीं बटालियन को एक बार फिर सम्मान मिला है। डोगरा रेजीमेंट की दसवीं बटालियन के वीर शहीद सैनिक डेरा बाबा नानक के नाम से शुक्रवार को एक ट्रेन समर्पित की गई। ट्रेन के इंजन पर डोगरा दसवीं बटालियन का लोगो लगाया गया। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर कुंवर रंजीव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान सेना के बैंड ने धुन की प्रस्तुति दी। उत्तर रेलवे के पीआरओ पुनीत कुमार ने बताया कि 1971 के युद्ध में डोगरा रेजीमेंट की दसवीं बटालियन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस युद्ध में लड़ते हुए सैनिक डेरा बाबा नानक बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए शहीद हो गए थे। आज एक बार फिर रेलवे ने डोगरा की दसवीं बटालियन के सैनिक डेरा बाबा नानक को पुरस्कार स्वरूप ट्रेन के इंजन पर डोगरा का लोगो लगाकर शहीद सैनिक की बहादुरी को समर्पित किया।