फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- इस बार दीपोत्सव पर तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनाएगी अयोध्या

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार नौवें दीपोत्सव पर अयोध्या तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। पहला विश्व रिकॉर्ड 26 लाख 11 हजार 101 दीपों के एक साथ जलने से बनेगा। दूसरा विश्व रिकॉर्ड 2100 अर्चकों की ओर से सरयू जी की महाआरती के माध्यम से बनेगा। वहीं तीसरा विश्व रिकॉर्ड 1100 ड्रोन के करतब का बनेगा। अयोध्या अपने ही पुराने कीर्तिमानों को ध्वस्त कर नए रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव भव्यता और समृद्धि का प्रतीक है। भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया की अगुवाई करे, दीपोत्सव यही संदेश देता है। वर्ष 2017 से देश और दुनिया अयोध्या के इस भव्य उत्सव की गवाह बन रही है। इससे पहले पर्यटन मंत्री ने कई जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के साथ साकेत महाविद्यालय से दीपोत्सव पर निकली झाकियों की शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें