फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की समीक्षा को अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, दान प्रकरण पर टिप्पणी से किया इनकार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वह राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने तथा विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आए हैं। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल मंदिर निर्माण कार्यों की निगरानी और समीक्षा तक सीमित है। उन्होंने बताया कि निर्माण समिति की बैठक में मंदिर परिसर और उससे जुड़ी विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। राम मंदिर में कथित दान घोटाले से जुड़े सवाल पूछे जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं केवल निर्माण देखता हूं और कुछ नहीं।” दान प्रकरण को लेकर आगे कोई टिप्पणी करने से भी उन्होंने इनकार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें