फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में खुद को रोल मॉडल के रूप में किया स्थापित

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों और व्यापारी नेताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल के रूप में अपने आप को स्थापित करने में सफल हुआ है। अब इसकी पहचान रिवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में होती है। मंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट की। इसमें 33 लाख 50 हजार करोड़ के एमओयू प्राप्त हुए, जो बढ़कर अब 50 लाख करोड़ को क्रॉस कर रहे हैं। ये यह दर्शाता है कि हमने निवेशकों का भरोसा और विश्वास जीता है। इसमें से लगभग 15 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कर चुके हैं। पूरे देश में जब हम इन्वेस्टर सबमिट और इन्वेस्टर सबमिट के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की बात करें तो सबसे उच्चतर स्तर पर उत्तर प्रदेश है और परसेंटेज में हम एमओयू को धरातल पर उतारने में सफल हुए हैं।डिफेंस कॉरिडोर के तहत आज ब्रह्मोस मिसाइल भी लखनऊ की धरती पर बना रही है। डिफेंस कॉरिडोर में भी हमें बड़े इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुए हैं और सारी इंडस्ट्रीज चल पड़ी है। राम मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा पर नंदी ने कहा कि भारत की आत्मा, भारत के लोगों के मन में राम हैं। मेरे मन में, तन में और रोम रोम में राम हैं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा यह देश ही नहीं उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में सनातन को जो लोग मानते हैं, उनके लिए गौरव का दिन है। पूरी दुनिया के लोग अयोध्या आना चाहते हैं। रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें