फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिल्कीपुर उपचुनाव : सपा प्रत्याशी ने फिर दो सेट में दाखिल किया नामांकन, बोले - बाहरी और घर वाले के बीच है लड़ाई

अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने भी दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अजीत प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर में सिर्फ अखिलेश यादव की साइकिल देखी जा रही है। मिल्कीपुर का नौजवान अखिलेश यादव के साथ है। मिल्कीपुर में बहुत बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी चुनाव जीतेगी। इस चुनाव में बाहरी और घर वाले की लड़ाई है। भाजपा के पास प्रत्याशी नहीं था, उसे बाहर से प्रत्याशी उतारना पड़ा। भाजपा में जो टिकट की दावेदार थे, उन सब में नाराजगी देखी जा रही है और वे सभी अखिलेश यादव की साइकिल देख रहे हैं। भाजपा ने यदि मिल्कीपुर में विकास किया होता तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट को नहीं उतरना पड़ता। मिल्कीपुर की जनता अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद को देख रही है। यह स्वर्गीय मित्रसेन यादव की धरती है। यहां से समाजवादी पार्टी बहुत बड़े अंतर से जीतेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें