मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पार्टी प्रत्याशी ने पहले दो सेट में पूर्व सांसद लल्लू सिंह के साथ जाकर नामांकन दाखिल किया। इसके बाद दो सेट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मिल्कीपुर उपचुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रदेश सरकार के सातों मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।