फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से करोड़ों की ठगी मामले में सपा के जिला पंचायत सदस्य के बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स समेत 14 करोड़ की संपत्ति सीज

यूपी के अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनकी करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी गई है। यह कार्रवाई 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई। इससे पहले प्रशासनिक और पुलिस टीम ने क्षेत्र में डुगडुगी पिटवाकर कार्रवाई की सार्वजनिक मुनादी कराई। इसके बाद आरोपियों का बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स और अन्य अचल संपत्तियों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल पूराकलंदर मनोज शर्मा, कोतवाल रामजन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ल, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गौरतलब है कि आरोपी राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह, निवासी ग्राम सरियांवा तहसील सोहावल थाना पूराकलंदर पर प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर कई लोगों को ठगने के आरोप हैं। वर्तमान में दोनों सहित अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें