रामनगरी अयोध्या में बुधवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का परिवार पहुंचा। अमित शाह की पत्नी सोनल शाह के साथ परिवार के आठ सदस्य पहुंचे। सभी लोग रेल मार्ग से अयोध्या पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी ने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के दर्शन किए। बीते दिनों अमित शाह के पुत्र ने भी रामनगरी में दर्शन और पूजन किया था।