सावन के तीसरे सोमवार पर अयोध्या में भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। इसी बीच बहराइच से 42 युवाओं का डाक कांवड़ियों का दल अपने अनोखे संकल्प के साथ अयोध्या पहुंचा। दल 16 अगस्त को बहराइच से रवाना हुआ था। सभी कांवड़ियों ने लगातार चलते हुए अयोध्या पहुंचने का संकल्प लिया था। दल में विद्यार्थी भी शामिल हैं। कांवड़ियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार बिना कुछ खाए केवल पानी के सहारे यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया। बोल बम के जयघोष के साथ युवा लगातार चलते हुए सावन के तीसरे सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद उनका संकल्प पूरा होगा। दल के सदस्यों ने बताया कि यात्रा के दौरान एक सदस्य को लगातार चलते रहने का संकल्प लिया गया था जो जलाभिषेक के बाद समाप्त होगा।