आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया( डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पेंशनर दिवस पर मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह ने जिले भर से आए पेंशनरों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराया। उन्होंने कहा कि पूर्व के पेंशनर दिवस में मिली सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। आज जो शिकायतें आई हैं, उनका भी समय से निराकरण कर दिया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों से संबंधित पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।