चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ियों ने रविवार को रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए। क्रिकेट टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पत्नी व अन्य साथियों के साथ दर्शन पूजन किया। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी खिलाड़ियों और उनके परिवार के सदस्यों को दर्शन पूजन कराया गया। इस दौरान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रामलला के मंदिर की भव्यता को देखकर अभिभूत नजर आए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और उनके परिवार के सदस्यों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।