फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: चौकीदार की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, शव रखकर कर किया प्रदर्शन

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खैपुर सरियावां के पास शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। निर्मम हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को रायबरेली हाईवे जाम कर धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बताते चलें कि खैपुर सरियावा गांव निवासी ध्रुव कुमार उर्फ बेचई (60) गांव के पास एक मैरिज लॉन पर चौकीदारी करते थे। शनिवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड व लाठी डंडों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया था। घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने अयोध्या रायबरेली हाईवे पर शव को रखकर रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया। इस घटना में पुलिस ने रविवार को ही अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें