माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। सम्मेलन में शिक्षकों की ओर से सरकार के सामने कई मांग प्रस्तुत की गई। प्राथमिकता के आधार पर इनके निराकरण की अपेक्षा की गई। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में जिले भर के शिक्षकों का जमावड़ा हुआ है।