फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: अब सड़क पर उतरेंगे अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद, 26 से धरना-प्रदर्शन की शुरुआत

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद 26 अप्रैल को मिल्कीपुर तहसील से धरना-प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय पर भी धरना- प्रदर्शन होगा। यही नहीं आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले को लेकर अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अवधेश प्रसाद ने स्थानीय मुद्दा उठाते हुए कहा कि एसडीएम अभिषेक सिंह पटेल को दोबारा सोहावल की कमान देने के लिए जिला प्रशासन मजबूर क्यों है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी गलत है। आखिर डीएम किसके दबाव में काम कर रहे हैं। 26 अप्रैल को तहसील मिल्कीपुर में इन सभी मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन होगा। चाहे वह अयोध्या के विकास के नाम पर लूट का मुद्दा हो, चाहे 84 कोसी परिक्रमा के नाम पर किसानों के जमीन के अधिग्रहण का मामला हो या किसानों की जमीन जबरदस्ती लेने का हो, चाहे कानून व्यवस्था हो, इन सारे मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। सांसद ने कहा कि भाजपा और उनके संगठन के लोग और यह सरकार इस देश में अमन चैन और भाईचारा बिगाड़ना चाहते हैं। संविधान को बदलना चाहते हैं। ऐसा इसलिए कर रहे हैं की जनता की जो जवलंत समस्याएं हैं वह उसे भूल जाएं। कानून व्यवस्था, संविधान और तमाम विकास योजनाएं, आज हर क्षेत्र में जिस तरह से सरकार फेल हो रही है, सरकारी संस्थाओं का सरकार निजीकरण करना चाह रही है। इसके पीछे भाजपा का यह दृष्टिकोण है कि जो आरक्षण है, यह आरक्षण भीख नहीं है संविधान में अधिकार है। आरक्षण के तहत नौकरी न देना पड़े, इसलिए भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को निजी हाथ में बेचना चाह रही है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि क्या यह सही है उनके घर पर हमला किया जाए। उनके परिवार वालों की जान का खतरा पैदा किया जाए और भीड़ इकट्ठा किया जाए, क्या ये उचित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें