सिलिंडर के लिए देवकाली स्थित शशि इंडियन गैस एजेंसी पर लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब रात 12 बजे से लाइन में लगे लोगों को सुबह तक गैस सिलिंडर नहीं मिला। कई लोग रात से ही नंबर लगाने के लिए लाइन में खड़े रहे, जबकि कुछ लोग सुबह 4 बजे से पहुंचे थे। घंटों इंतजार के बाद जब एजेंसी पर गैस खत्म होने की बात कही गई तो लोगों ने नाराजगी जताई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं लेकिन फिर भी समय पर गैस नहीं मिल रही।