जनौरा स्थित चौदह कोसी परिक्रमा पथ पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के निवासी आलोक सिंह, दुर्गेश सिंह, योगेश, गौरव, कमला और राकेश मिश्रा ने बताया कि बीते कई दिनों से मार्ग की लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय आवागमन में दिक्कत हो रही है। अंधेरा रहने के कारण दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि परिक्रमा पथ धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, मार्ग पर शिवमन्दिर भी होने के कारण और शहर से जोड़ने वाले मार्ग के कारण प्रतिदिन श्रद्धालु और राहगीर आते-जाते हैं। इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी चिंताजनक है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।