फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे एक्टर सुमन तलवार, ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की तारीफ की

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 09:53 PM IST

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को साउथ फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुमन तलवार पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करके पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्थाओं पर मंदिर और जिला प्रशासन की सराहना की। अभिनेता सुमन तलवार ने कहा कि मंदिर में पॉजिटिव एनर्जी है। यहां आकर व्यक्ति सब कुछ भूल जाता है। मंदिर परिसर में लोग श्रद्धा से अभिभूत हैं। राम-राम, जय श्रीराम करके ही अभिवादन कर रहे हैं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। भीड़ के बावजूद अच्छे से क्राउड कंट्रोल किया जा रहा है। लोगों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। अभिनेता ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की तारीफ करते हुए उनका समर्थन किया। कहा कि भारत लड़ाई की पहल कभी नहीं करता है। हम अपनी जमीन को सुरक्षित कर रहे हैं। टूरिस्ट को मारने से मसला हल नहीं होगा। पाकिस्तान में बेगुनाह लोगों को अगर कोई घुस के मारे तो कैसा रिएक्शन होगा। इसका अंजाम बहुत बड़ा है। सेटलमेंट करके इस मामले को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी पीएम मोदी शक्ति के तौर पर हमारे पास हैं, पता नहीं बाद में क्या होगा ?

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें