फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या में पुलिस ने हैदरगंज थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में हैदरगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान सहावा निवासी यदुनाथ के रूप में हुई थी। युवक की हत्या गांव के ही रहने वाले तीन लोगों ने की थी। यदुनाथ और आरोपियों से मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने हत्या का प्लान बना लिया था। मृतक आरोपी रामकुमार शुक्ल के क्रेशर पर काम करता था और इसी दौरान कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हत्या की योजना बनाई गई। युवक को बुलाकर शराब पिलाया गया, ई रिक्शा पर बैठाकर विसुही नदी के किनारे ईंट से कूच कर हत्या कर दी गई और उसका शव नदी के किनारे फेंक दिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें