राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े हालिया प्रकरण पर उनकी प्रधानमंत्री से चर्चा हुई है। पूरे मामले की जानकारी साझा की गई है। ट्रस्ट के सदस्यों पर लग रहे आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि आरोप सही हैं या नहीं, यह जांच का विषय है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। राम मंदिर प्रकरण में हुई कथित चोरी पर उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से उन्हें भी गहरा दुःख पहुंचा है। उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करेंगी